Delhi Shakarpur: दिल्ली शकरपुर में चेन स्नैचिंग: महिला पर हमला, सोने की चेन और झुमके लूटे

Date:

नई दिल्ली: देश की राजधानी में एक बार फिर चेन स्नैचिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर के डी-ब्लॉक इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला पर हमला कर उसके गले की सोने की चेन और कान के झुमके लूट लिए।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, महिला सुनसान गली से गुजर रही थी, तभी पीछे से आए एक बदमाश ने अचानक उसका गला पकड़ लिया और इतनी जोर से दबाया कि वह मौके पर ही बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने महिला के गले से सोने की चेन और कान से झुमके निकाल लिए। बाइक पर सवार उसका साथी पलभर में उसे लेकर फरार हो गया।

Chain snatching in Delhi Shakarpur: Woman attacked, gold chain and earrings stolen

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जहां किसी महिला सांसद के साथ लूट होने पर पुलिस 24 घंटे में केस सुलझा देती है, वहीं आम आदमी को न्याय पाने में कई दिन लग जाते हैं।

Also Read: Delhi Chain Snatching: Woman Attacked, Gold Chain and Earrings Looted in Shakarpur

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

ब्रिगेडियर पर हमले का मामला: सभी फरार आरोपी गिरफ्तार, ह्युंडई कार बरामद, जांच जारी

नई दिल्ली: दिल्ली में एक सेवारत सेना ब्रिगेडियर पर हमले के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले में सभी फरार...

एलजी तरणजीत सिंह संधू ने एमसीडी कार्यों की समीक्षा की, जवाबदेही और बेहतर सेवा पर जोर

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के कार्यों और प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार और...

दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

400 छात्रों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, पुसांगिपुर और टैगोर गार्डन स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम

नई दिल्ली: नशामुक्त समाज के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 16 अप्रैल 2026 को सरकारी बॉयज़ सेकेंडरी स्कूल, पुसांगिपुर और जीबीएसएसएस...