नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सफाई व्यवस्था को और अधिक मज़बूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज 336 सफाई कर्मचारियों को रेगुलराइजेशन (नियमितिकरण) पत्र सौंपे। यह समारोह डॉ. एसपीएम सिविक सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया गया।
इस मौके पर उपमहापौर श्री जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्य शर्मा, सभापति श्री प्रवेश वाही, पार्षद श्री योगेश वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त (DEMS) श्री अनिल कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा, “सफाई कर्मचारी नगर निगम की स्वच्छता प्रणाली की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही दिल्ली स्वच्छ और रहने योग्य बनती है। भाजपा शासित नगर निगम इन कर्मियों की गरिमा, स्थायित्व और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस रेगुलराइजेशन प्रक्रिया के तहत:
- 172 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों,
- 28 सहानुभूति के आधार पर नियुक्त,
- 136 पूर्व में वंचित रहे कर्मियों को नियमित किया गया है।
मेयर ने सभी नए नियमित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम आगे भी सफाई कर्मचारियों के कल्याण और हक़ों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।
Also Read: Delhi Mayor Regularises 336 Safai Karamcharis, Reaffirms Commitment to Sanitation Workers’ Welfare
समारोह के अंत में महापौर और निगम नेतृत्व ने दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित राजधानी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प दोहराया।