दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 8 आतंकी गिरफ्तार

दिनांक:

नई दिल्ली: देश में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक कथित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से कुल आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, छह आरोपियों को तमिलनाडु के तिरुपुर से और दो को पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सात बांग्लादेश मूल के बताए जा रहे हैं। तमिलनाडु से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शाहबाद, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्ज्वल के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉड्यूल बांग्लादेशी कनेक्शन के जरिए संचालित हो रहा था। दिल्ली, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी कर यह गिरफ्तारी की गई।

बरामदगी में 10 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 25 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 5 पीओएस मशीनें, बांग्लादेशी पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल हैं। साथ ही कथित रूप से पाकिस्तान समर्थक और आतंकी संगठनों से जुड़े पोस्टर भी बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड और अन्य भारतीय पहचान पत्रों का उपयोग कर देश में अवैध रूप से रह रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी सामग्री साझा कर युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया एजेंसियां पहले से इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं। हाल ही में चांदनी चौक स्थित मंदिर को निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद जांच और तेज कर दी गई थी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए पोस्टरों और सीआईएसएफ की मदद से दो संदिग्धों की पहचान की गई। सभी आरोपियों को दिल्ली लाकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में दिल्ली पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मिलकर मल्टी-एजेंसी स्तर पर जांच करेंगी।

पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि समय रहते मॉड्यूल का खुलासा कर संभावित आतंकी गतिविधि को रोका गया है।

Also Read: Lashkar Bangladesh Module Busted: 8 Arrested, Fake Aadhaar, 16 SIMs, 10 Phones Seized in Major Delhi Police Crackdown


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

कारवार बना नौसेना की नई टेक्नोलॉजी टेस्टिंग बेस; 75% स्वदेशी सामग्री वाला INS समर्थक बेड़े में शामिल

कारवार: भारतीय नौसेना को कारवार में ऐसा नया स्वदेशी...

गश्त में दिखी चोरी की स्कूटी से खुला 10 वाहनों का सुराग; दिल्ली-हरियाणा के कई वाहन चोरी मामलों से कड़ी

नई दिल्ली: समयपुर बादली में गश्त कर रही पुलिस...