एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, समयबद्ध विकास कार्य और बाजारों के समग्र पुनर्विकास के दिए निर्देश

दिनांक:

नई दिल्ली, 30 जून: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर विभिन्न विकास परियोजनाओं, नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा विकास कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के उपायुक्त वैरोकपम पुनशीबा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण की शुरुआत विश्वास नगर स्थित पुराने जोनल कार्यालय भवन से हुई, जहां आयुक्त ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद आयुक्त ने कड़कड़डूमा मार्केट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बाजार के समग्र पुनर्विकास के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि योजना में सड़कें, स्ट्रीट लाइट, सीवर नेटवर्क, हरित पट्टियां, पार्किंग व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को शामिल किया जाए ताकि बाजार का विकास आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जा सके।

इसके उपरांत आयुक्त ने आनंद विहार स्थित ऋषभ विहार मार्केट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम शीघ्र उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंतिम चरण में संजीव खिरवार ने कड़कड़ी मोड़ स्थित निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (C&D Waste) साइट का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैकल्पिक स्थल उपलब्ध होने तक वर्तमान साइट का संचालन सभी निर्धारित पर्यावरणीय एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए।

आयुक्त ने कहा कि साइट पर स्वच्छता, सुरक्षा, धूल नियंत्रण तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पूर्ण अनुपालन हो सके।

संजीव खिरवार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विकास कार्यों को पारदर्शी, समयबद्ध तथा उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा उनके प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

शाहबाद डेरी में हथियार के साथ गिरफ्तारी से लूट केस का सुराग; नकदी और पहचान दस्तावेज बरामद

नई दिल्ली: शाहबाद डेरी में अवैध हथियार के मामले...

ECI ने SIR से पहले-बाद की सूचियों की जांच, छूटे मतदाताओं के लिए घर-घर अभियान का आदेश दिया

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण...

ECI का SIR FAQ: नोटिस का मतलब अंतिम नाम कटना नहीं; दिल्ली में 30 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां

नई दिल्ली: SIR का नोटिस मिलना या ड्राफ्ट मतदाता...

दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद, पाँच पर इंटरचेंज जारी; प्रदर्शन से पहले यातायात पाबंदियां

नई दिल्ली: विपक्ष के “लोकतंत्र बचाओ” प्रदर्शन से पहले...