राघव चड्ढा का जवाब: “क्या जनता के मुद्दे उठाना अब अपराध है?”

Date:

नई दिल्ली: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या अब संसद में जनता के मुद्दे उठाना अपराध हो गया है।

राघव चड्ढा ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें जब-जब संसद में बोलने का मौका मिला, उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाए—ऐसे मुद्दे जो आमतौर पर सदन में चर्चा का विषय नहीं बनते।

उन्होंने कहा, “क्या मैंने कोई गलत किया है? क्या जनता की समस्याओं पर बात करना गुनाह है?”

चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर उनके संसद में बोलने पर रोक लगाने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने संसद में एयरपोर्ट पर महंगे खाने, डिलीवरी कर्मियों की समस्याएं, खाने में मिलावट, टोल प्लाजा और बैंक चार्जेस, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, टेलीकॉम कंपनियों की नीतियां जैसे कई मुद्दे उठाए।

“इन मुद्दों को उठाने से आम जनता को फायदा हुआ, लेकिन इससे पार्टी को क्या नुकसान हुआ?” उन्होंने सवाल किया।

उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का समर्थन ही उनकी ताकत है। “मैं आपसे हूं और आपके लिए हूं। आपका साथ मुझे आगे बढ़ने की ताकत देता है,” उन्होंने कहा।

अपने विरोधियों को संदेश देते हुए चड्ढा ने कहा, “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना। मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।”

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली: बावाना में LPG ब्लैक मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड़, 75 सिलेंडर जब्त

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आउटर नॉर्थ जिले के बावाना इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध LPG सिलेंडर भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई...

दिल्ली में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल: आपात स्थिति और आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी परखने का अभ्यास

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विभिन्न जिलों में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें आपात स्थिति और संभावित आतंकी हमलों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया...

तुगलकाबाद में महावीर जयंती शोभायात्रा के दौरान तनाव, मस्जिद पर चढ़े कुछ युवक; पुलिस ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: राजधानी के तुगलकाबाद इलाके में महावीर जयंती शोभायात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कुछ युवक कथित तौर पर मस्जिद की छत पर चढ़...

वैश्विक तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: 41 देशों से कच्चे तेल का आयात

नई दिल्ली: वैश्विक तनाव, विशेषकर पश्चिम एशिया में बढ़ती अस्थिरता के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कच्चे तेल के आयात को 41 देशों तक...