Date:

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता गिरफ्तार – 39 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की जब्ती

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में एक साथ की गई, जहां 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 6 आरोपी गिरफ्तार हुए और 36 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

छापेमारी में पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये नकद, 1.36 किलो सोना, 15 किलो चांदी, चार हथियार, 21 जिंदा कारतूस, एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो SUV, मोटरसाइकिल और 26 मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत काबू किया गया है।

Delhi Police arrests father of notorious gangster Neeraj Bawana in major action; raids on 39 locations, seizure of crores

डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि छापेमारी में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सहयोगी भी पकड़े गए हैं। शाहबाद डेरी इलाके में की गई रेड में मुकेश उर्फ भगवान के घर से भारी मात्रा में कैश और सोना मिला। वहीं, शक्ति (राकेश मान का बेटा) के पास से बुलेटप्रूफ कार, हथियार और 14 कारतूस जब्त किए गए हैं। उस पर हत्या का मामला भी दर्ज है।

Also Read: Delhi Police Cracks Down on Organized Crime, Gangster Neeraj Bawana’s Father Arrested in Massive Multi-State Raid

पुलिस अधिकारियों ने कहा, “नो गैंग, नो गैंगस्टर हमारा मिशन है। दिल्ली से अपराध जगत को पूरी तरह खत्म करने तक ऐसे अभियान जारी रहेंगे।”

यह छापेमारी दिल्ली पुलिस की लंबी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दिल्ली और आसपास के राज्यों में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करना है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...

सीबीआईसी ने जाली डीआईएन और विभागीय लोगो वाले फर्जी जीएसटी समन से किया आगाह

नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने करदाताओं को ऐसे फर्जी जीएसटी समन से सावधान किया है, जिनमें सरकारी लोगो की नकल और जाली दस्तावेज पहचान संख्या...