विजय चौक पर आर्मी वाहन और ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा की टक्कर, एक गाड़ी पलटी

Date:

नई दिल्ली: राजधानी के संवेदनशील इलाके विजय चौक पर दो वाहनों की टक्कर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक आर्मी वाहन और “भारत सरकार” लिखी इनोवा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसके बाद एक वाहन पलट गया।

हादसा ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। घटना के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और यातायात को नियंत्रित किया गया। शुरुआती तस्वीरों से टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि एक वाहन पूरी तरह पलटा हुआ दिखाई दे रहा है।

Army vehicle collides with Innova car with 'Government of India' written on it at Vijay Chowk, one vehicle overturns

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के चलते कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read: Army Vehicle and Government-Marked Innova Collide at Vijay Chowk; One Car Overturns


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related