Date:

माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की अंतरराष्ट्रीय परिषद बैठक में कार्यकारिणी पुनर्गठन और 22–24 फरवरी को स्थापना दिवस कार्यक्रम का निर्णय

नई दिल्ली: श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद (पंजीकृत) की अंतरराष्ट्रीय परिषद की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक रविवार को सायं 6:30 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापरिषद के सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी ने की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और यूएई के अध्यक्षों को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की पूरी कार्यकारिणी का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए सभापति के आदेश से पूर्ववर्ती कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

सभी स्थानों और देशों के अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वरिष्ठ सदस्यों से परामर्श कर शीघ्र नई कार्यकारिणी का गठन करें। यह भी स्पष्ट किया गया कि नई कार्यकारिणी में केवल आजीवन सदस्य एवं सक्रिय स्वजनों को ही स्थान दिया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि महापरिषद का स्थापना दिवस 22 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे इन तिथियों के दौरान खेलकूद, प्रतियोगिताएं और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन अवश्य करें।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत यह तय किया गया कि अब हर दो माह में सभी देशों के महापरिषद प्रमुखों की वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि अंतरराष्ट्रीय समन्वय और संवाद को सशक्त किया जा सके।

बैठक में एक शक्तिशाली और दीर्घकालिक विज़न के साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। दुबई और अमेरिका से जुड़े सदस्यों ने भारतीय टीम के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद कर सार्थक चर्चा की। इसके अलावा अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी गहन मंथन किया गया।

इस संबंध में जानकारी प्रणव (चेतन) चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद (पंजीकृत) द्वारा साझा की गई।

Also Read: Mathur Chaturvedi Mahaparishad Dissolves Existing Global Executive, Foundation Day to Be Observed From Feb 22–24


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

समुद्र मंथन से निकला ऊर्जा का नया ‘अमृत’: अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस की खोज से भारत के ऊर्जा मिशन को बड़ी ताकत

नई दिल्ली, 5 जून: भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अंडमान सागर में प्राकृतिक...

दिल्ली में अब नहीं चलेगा ‘सिस्टम फेलियर’ का बहाना? अवैध निर्माण, फायर नियम उल्लंघन और मिलीभगत पर आशीष सूद का बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली, 5 जून: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन और अधिकारियों की मिलीभगत के खिलाफ अब तक की...

कूड़े का स्रोत पर पृथक्करण ही दिल्ली के लैंडफिल खत्म करने की कुंजी: महापौर प्रवेश वाही

नई दिल्ली, 5 जून: दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने कहा है कि राजधानी के कूड़ा पहाड़ों को खत्म करने और स्वच्छ दिल्ली के लक्ष्य को हासिल करने का सबसे...

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद एमसीडी का बड़ा एक्शन, 82 संपत्तियां ध्वस्त, 43 सील; अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली, 5 जून: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली में अवैध निर्माणों और भवन उपविधियों के उल्लंघन के खिलाफ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने व्यापक अभियान शुरू किया है।...