Delhi night shift women workers: दिल्ली में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम की मिली अनुमति, महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक फैसला

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिलाओं को अब दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट (रात्रि पाली) में काम करने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने और दिल्ली को 24×7 व्यवसायिक हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केवल काम के घंटे बढ़ाने का नहीं बल्कि यह संदेश देने का निर्णय है कि दिल्ली एक सुरक्षित, समावेशी और समानता आधारित कार्यस्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

सुरक्षा और कल्याण के लिए अनिवार्य उपाय

महिलाओं के लिए रात्रिकालीन कार्य सुरक्षित और सम्मानजनक हो, इसके लिए सरकार ने कुछ अनिवार्य उपाय निर्धारित किए हैं:

  • महिला कर्मचारियों की लिखित सहमति लेना अनिवार्य होगा
  • यातायात सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, और महिला सुरक्षा कर्मी
  • शौचालय, आराम कक्ष, और लॉकर जैसी मूलभूत सुविधाएं
  • POSH अधिनियम के तहत आंतरिक शिकायत समिति का गठन
  • ई-वेतन भुगतान, ईएसआई, पीएफ, बोनस, साप्ताहिक अवकाश और ओवरटाइम वेतन सुनिश्चित करना

यह नीति दिल्ली दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम, 1954 में संशोधन के बाद लागू होगी, जिसमें वर्तमान में महिलाओं को गर्मियों में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक और सर्दियों में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक काम करने से रोका गया है। यह निर्णय उपराज्यपाल की अनुमति के बाद औपचारिक रूप से प्रभावी होगा।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली अब हरियाणा, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जहां महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति है।

Also Read: Delhi Clears Night Shift Jobs for Women in Shops, Commercial Establishments; Major Step Towards Gender-Inclusive Workforce

उन्होंने आगे कहा, “यह फैसला केवल महिलाओं को अवसर देने का नहीं, बल्कि दिल्ली को एक व्यवसायिक दृष्टिकोण से अनुकूल शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।”

सरकार का मानना है कि यह सुधार महिला सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर लैंगिक समानता और आधुनिक श्रम नीतियों की दिशा में दिल्ली को अग्रणी बनाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

मोलरबंद स्कूल के बच्चों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश, सोमवार तक क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत

एमसीडी ने मोलरबंद स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान और सोमवार तक कमरों की मरम्मत के निर्देश दिए; जैतपुर रोड जलभराव का स्थायी समाधान भी मांगा।

सीमापुरी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई, आठ घायल; मलबे में तलाश जारी

सीमापुरी इमारत हादसे में तीन मौतें और आठ घायल; करीब 150 कर्मी बचाव कार्य में जुटे, आसपास की तीन इमारतों और ईदगाह की चारदीवारी को नुकसान।

डीयू में छात्राओं की बात सुनीं रेखा गुप्ता, अंधेरे रास्तों और सुरक्षा की कमियां दूर करने के निर्देश

रेखा गुप्ता ने डीयू की छात्राओं से बातचीत के बाद अंधेरे स्थान, टूटी फुटपाथ, सीसीटीवी की कमी और कचरे की समस्या तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

द्वारका पुलिस ने 250 से अधिक छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया

द्वारका पुलिस ने ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 250 से अधिक छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया।