वीडियो टैम्परिंग आरोप पर बवाल: दिल्ली विधानसभा बनाम पंजाब पुलिस

Date:

नई दिल्ली: सिख गुरुओं के कथित अपमान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तेज राजनीतिक और संवैधानिक टकराव में बदलता जा रहा है। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ पंजाब में दर्ज FIR को लेकर अब दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी किया है

दिल्ली विधानसभा की ओर से पंजाब के डीजीपी, स्पेशल डीजीपी, साइबर सेल और जालंधर पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा गया है। विधानसभा ने स्पष्ट सवाल किया है कि जब यह मामला दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष लंबित है, तो पंजाब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई क्यों शुरू की

इस मुद्दे पर सदन में सख्त रुख अपनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस वीडियो क्लिप को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह दिल्ली विधानसभा की संपत्ति है, क्योंकि उसकी रिकॉर्डिंग सदन के भीतर हुई है।
उन्होंने कहा, “इस रिकॉर्डिंग पर संज्ञान लेने का अधिकार केवल सदन को है।”

विपक्ष की मांग पर वीडियो को फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे जाने का जिक्र करते हुए अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह कदम सिर्फ विपक्ष की संतुष्टि के लिए उठाया गया, न कि इसलिए कि रिकॉर्डिंग में कोई खामी है।
उन्होंने वीडियो को “टैम्पर्ड” बताए जाने को सदन की मर्यादा के खिलाफ गंभीर आरोप बताया और कहा कि इस कथित साजिश में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: आतिशी वीडियो विवाद: दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए, मामला विशेषाधिकार समिति को सौंपा

दिल्ली विधानसभा ने इस मामले में जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) का भी संज्ञान लिया है और कहा है कि विधानसभा के अधिकार क्षेत्र की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पंजाब सरकार का पक्ष

इस पूरे विवाद पर पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने दिल्ली विधानसभा के रुख का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई है

अमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सिख गुरुओं और गुरु साहिबान से जुड़े कंटेंट को तोड़-मरोड़ कर इस्तेमाल किया, जिससे पंजाब के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
उन्होंने कहा, “जब गुरु साहिबान की बेअदबी होती है, तो कार्रवाई करना पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि फॉरेंसिक जांच पंजाब में कराई गई, जबकि दिल्ली विधानसभा ने बिना स्वतंत्र जांच के आरोप लगाए हैं।

BJP का पलटवार

इस बीच विवाद और गहरा गया है। पंजाब में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप लगाया है
बीजेपी ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान के पोस्टरों और प्रचार सामग्री में धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए इसे धार्मिक असंवेदनशीलता करार दिया है।

आगे क्या?

इस पूरे मामले ने अब दिल्ली बनाम पंजाब का रूप ले लिया है, जहां एक ओर विधानसभा के विशेषाधिकार, तो दूसरी ओर राज्य पुलिस की कानूनी कार्रवाई आमने-सामने खड़ी नजर आ रही है।
अब सभी की नजरें दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट और पंजाब पुलिस के जवाब पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: आतिशी वीडियो विवाद: सौरभ भारद्वाज ने पंजाब पुलिस की FIR का बचाव किया

Also Read: Sikh Insult Controversy: Delhi Assembly Slaps 48-Hour Deadline on Punjab Police Over Kapil Mishra FIR


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर ₹34.9 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकॉक से आए दो यात्री गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 34.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

दिल्ली में 77 जलाशयों के पुनर्जीवन का बड़ा अभियान, 30 दिनों में 6 जल निकाय होंगे बहाल: LG संधू

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने राजधानी में गर्मी के मौसम की शुरुआत के बीच दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को शहर के 77 जल निकायों (Water Bodies)...

दिल्ली में सिर्फ 18 दिन में लूट के आरोपी को सजा, नए आपराधिक कानूनों के तहत ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली: भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत लागू नए आपराधिक कानूनों की प्रभावशीलता का बड़ा उदाहरण पेश करते हुए दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले ने एक लूट के...

JNU में बोले दिल्ली LG तरणजीत सिंह संधू, 2047 तक ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का रखा विजन

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने गुरुवार को अपने पुराने शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “विकसित...