Date:

PACL scam: ईडी ने PACL घोटाले में ₹762.47 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं, ऑस्ट्रेलिया तक फैला है मामला

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PACL लिमिटेड और इसके निदेशकों, प्रमोटरों और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत करीब ₹762.47 करोड़ की अचल संपत्तियों को अंतरिम रूप से अटैच किया है। ये संपत्तियां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और ऑस्ट्रेलिया में स्थित हैं।

CBI की दिल्ली शाखा द्वारा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराएं 120-B और 420 के तहत दर्ज FIR के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। इस मामले में PACL लिमिटेड, PGF लिमिटेड, स्वर्गीय निर्मल सिंह भंगू और अन्य पर करोड़ों के सामूहिक निवेश घोटाले को अंजाम देने का आरोप है। जांच में सामने आया कि इन योजनाओं के जरिए लगभग ₹48,000 करोड़ की राशि भोले-भाले निवेशकों से एकत्र कर उसका दुरुपयोग किया गया।

ED attaches properties worth ₹762.47 crore in PACL scam, case extends to Australia

ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि यह धन कई लेनदेन की परतों में छिपाकर निवेश किया गया था, ताकि उसकी अवैध उत्पत्ति को छुपाया जा सके। इस धन से कुल 68 अचल संपत्तियां खरीदी गईं, जो निर्मल सिंह भंगू, उनके परिवार और PACL से जुड़ी संस्थाओं के नाम पर हैं। इन संपत्तियों को वैध दिखाने की कोशिश की गई ताकि अपराध की आय को ‘कानूनी’ संपत्ति के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

Also Read: ED Attaches ₹762.47 Crore Worth of PACL-Linked Properties in Multi-Crore Fraud Case

ईडी ने कहा कि यह प्रयास सीधे तौर पर ‘अपराध की आय’ (Proceeds of Crime) को वैध संपत्ति में बदलने की एक साज़िश है। मामले की जांच अभी जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...