Date:

Lal Quila Blast: Satish Golcha reveals: सतीश गोलचा का खुलासा—कार में हुआ विस्फोट, गृह मंत्री अमित शाह ले रहे लगातार अपडेट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने घटना को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह विस्फोट शाम करीब 6:52 बजे एक स्लो मूविंग वाहन में हुआ, जो ट्रैफिक सिग्नल के पास रुका हुआ था।

गोलचा ने कहा, “जब गाड़ी रेड लाइट पर रुकी हुई थी, तभी अंदर बैठे यात्रियों के बीच में यह धमाका हुआ। इस धमाके से आसपास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।”

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनआईए (NIA), एनएसजी (NSG) और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी है।

“इस हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और कुछ की मौत भी हुई है। सटीक आंकड़े थोड़ी देर में साझा किए जाएंगे,” गोलचा ने कहा।

यह भी पढ़ें: Car Blast Near Lal Quila Metro: दिल्ली में भीषण विस्फोट, 8 की मौत और मेट्रो गेट बंद

उन्होंने आगे बताया कि गृह मंत्री अमित शाह को पूरी घटना की लगातार जानकारी दी जा रही है और वह स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Lal Quila Blast: अमित शाह बोले—सभी एजेंसियां जांच में जुटीं, हर संभावना पर हो रही पड़ताल

पुलिस और जांच एजेंसियां अब सीसीटीवी फुटेज, गाड़ी के अवशेष और फॉरेंसिक सैंपल्स की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह साजिश थी या हादसा।

Also Read: Lal Quila Blast: Delhi Police Chief Satish Golcha Reveals Key Details, NIA–NSG Teams Begin Investigation

लाल किला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली: प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। एक्स...

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार; प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,...

नीट-यूजी विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के हितों का किया उल्लेख

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम और पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की...

सार्वजनिक परीक्षा अपराधों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष कार्यबल का गठन किया

दिल्ली, 24 जुलाई: दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत प्रश्नपत्र लीक तथा अन्य परीक्षा संबंधी अपराधों की जांच के लिए अपनी क्राइम ब्रांच...