Date:

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: हर शनिवार राशन कार्ड समाधान कैंप, दीपावली से पहले सभी को LPG योजना से जोड़ने के निर्देश

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

1 मई से हर शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ‘जन शिकायत समाधान कैंप’ आयोजित किए जाएंगे, जहां असिस्टेंट कमिश्नर की उपस्थिति में राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों का मौके पर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं भी इन कैंपों का औचक निरीक्षण करेंगी।

इन कैंपों में ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि लाभार्थी देशभर में कहीं भी राशन का लाभ उठा सकें।

सरकार जल्द ही नए राशन कार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित करेगी, जिससे कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।

सप्लाई व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए डीलर और सप्लायर की जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘फ्री एलपीजी योजना’ की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दीपावली तक शेष सभी पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बढ़ाने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

आईटीओ पर अधिवक्ता की जान बचाने में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नई दिल्ली: दिल्ली के व्यस्त आईटीओ चौराहे पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीने में दर्द के कारण सड़क पर गिरे एक...

केजरीवाल ने ई20 ईंधन नीति वापस लेने की मांग की, एथेनॉल मिश्रण के खिलाफ राष्ट्रीय टाउन हॉल की घोषणा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों को बधाई देते हुए दावा किया...

पीएम मोदी ने सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की घोषणा की

नई दिल्ली, 26 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय...

प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली: प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। एक्स...